Thursday, 23 April 2020

NRC,CCA एवं NRP के विरोध में साझा मंच के बैनर तले उतरे विभिन्न दलों के लोग



मझिआंव — स्थानीय मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में संविधान व लोकतंत्र बचाने को लेकर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC), नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के विरोध में सांझा मंच के बैनर तले महा जनसभा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो हजार की भीड़ रही होगी। इस प्रदर्शन में भाजपा पार्टी छोड़ तमाम क्षेत्रीय पार्टि के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम के साथ किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी राजन मेहता ,जेएमएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष एसएन त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार यादव ,भाकपा माले नेता कामरेड सत्येंद्र सिंह, आप पार्टी के नेता डॉ मशरुर अहमद खान,कांग्रेस यूथ अध्यक्ष प्रभात दुबे,अनिल मिस्त्री, अशरफी चंद्रवंशी,मुस्लिम समुदाय के फरीद खान ,सैफ अली जेएमएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी, शकील अहमद खान, इमरान खान एवं इबरार खान सहित तमाम दल के नेताओं ने कहा कि संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ साझा मंच उपरोक्त और संवैधानिक अधिनियम व कानून की घोर निंदा एवं विरोध करती है।इस कानून के कारण पूरे देश में अशांति एवं अस्थिरता व अराजकता का माहौल उत्पन्न हो चुका है।समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी नागरिकता को लेकर चिंतित ,भयभीत ,हताश एवं निराश हैं।साथ ही इस दौरान लोगों ने कहा कि केंद्र की भाजपा शासित सरकार अंग्रेजों के फार्मूले पर चलकर हम सभी को जाति के आधार पर बांट कर देश को खंडित करना चाह रही है। इसके पश्चात साझा मंच के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा रैली निकाली गई रैली उच्च विद्यालय के मैदान से चल कर मझिआंव बिशनपुरा मार्ग होते हुए मुख्य बाजार पथ में भ्रमण कर ब्लॉक रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची इस दौरान लोग हिटलर शाही नहीं चली तो मोदी सही नहीं चलेगी सीसीए वापस लो सहित अन्य सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इसके पश्चात साधन उसके पदाधिकारियों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग को सौंपी गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी रणविजय नारायण सिंह के द्वारा हर जगह पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी एवं रैली के साथ भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। कार्यक्रम का संचालन जन संग्राम मोर्चा के अशोक पाल एवं मुस्लिम समुदाय के इमरान खान के द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में शाहबाज खान, सद्दाम खान, शादाब आलम, फैयाज खान, वकील इस्तकबाल, कौसर इकबाल, तारिक खान, पंकज सिंह, इंदल सिंह एवं जियाउल खान सहित तमाम लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

The post NRC,CCA एवं NRP के विरोध में साझा मंच के बैनर तले उतरे विभिन्न दलों के लोग appeared first on Down The Middle News.



source https://downthemiddlenews.com/nrccca-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-nrp-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9d%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a/

No comments:

Post a Comment

Trump blasts Biden's record in 'Hannity' exclusive interview

President Donald Trump speaks with Sean Hannity by way of telephone to debate the 2020 Democratic race, coronavirus outbreak and extra. #F...